Sunday, 11 February 2018

वैलेंटाइन पर लड़कियों को पसंद होते है ये गिफ्ट्स, आप भी जानें !


जैसे जैसे वैलेंटाइन डे पास आता जा रहा है युवाओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। मन में सभी के ये बात चलती है  कि आखिर लड़कियों को क्या पसंद होता है और क्या नहीं। ये बात लड़के आज तक नहीं समझ पाए हैं। कहते हैं लड़की को समझना काफी मुश्किल है। ऐसे में जब लव मंथ आता है तो लड़के सारा दिन यही सोचते हैं कि लड़की को क्या गिफ्ट दिया जाए जो उसे बेहद खुश कर दे।


वैलेंटाइन पर लड़कियों को पसंद होते है ये गिफ्ट्स :

# डायमंड रिंग नहीं :

अगर आप सोचते हैं लड़कियों की पहली पसंद डायमंड रिंग होती है तो आप गलत हैं। क्योकि उन्हें डायमंड रिंग की जगह एक प्यारा से हग या आलिंगन की जरूरत होती है और अनोखे तरीके से प्यार का इज़हार ही उन्हें खुश कर देता है।


# रोमांटिक शायरी :

हर लड़की चाहती है उसका पार्टनर उसके लिए एक प्यार भरी शायरी या कविता लिखे जिसमें उन दोनों के बारे के प्यार के बारे में लिखा हो। ऐसे में प्यार का इज़हार उनके लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं होता।


# हग और किस :

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन (BHF) का ये कहना है कि लड़कियां किसी गिफ्ट के अलावा एक हग या किस की उम्मीद करती हैं जो उन्हें और भी स्पेशल फील करा दे। ऐसे में लड़के कई बार महँगी चीज़े लेने की कोशिश करते हैं लेकिन लड़कियां वैसा कुछ चाहती नहीं है।





from Fir Post http://ift.tt/2G77Gdf

No comments:

Post a Comment