साधारण फ्लैट, साधारण सी जगह पर खरीदना हो तो लाखों का बजट होना चाहिए। ऐसे में यदि कोई आपसे ये कहे की 70 रुपए में सस्ता घर मिल रहा है तो आप कहेंगे कि क्या फालतू मज़ाक है या फिर सामने वाले का दिमाग़ खराब हो गया है। सचमुच एक ऐसी जगह है जहां सस्ता घर सिर्फ 70 रुपए में मकान मिल रहे हैं, मगर ये जगह अपने देश में नहीं सात समुंदर पार है।
इटली में है ये गांव :
इटली के ओलोलाई नामक गांव में आप एक यूरो यानी सत्तर रुपए में मकान खरीद सकते हैं। दरअसल इस खूबसूरत से गांव से लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं और दोबारा यहां नहीं लौट रहें। यही वजह है कि पचास साल पहले जहां 2500 लोग थे, अब वहां सिर्फ़ 1300 लोग रह गए हैं।
# सिर्फ 1 यूरो में घर :
ओलोलाई गांव के मेयर इफिसियो अरबाऊ गांव की घटती जनसंख्या से बहुत दुखी हैं। इसलिए वो सिर्फ 1 यूरो में सस्ता घर देकर लोगों को अपने गांव में बसने के लिए बुला रहे हैं। लेकिन हां, ये सस्ता घर खरीदने के बाद आपको उसे रिनोवेट तो करवाना होगा जिसके लिए आपको अतिरिक्त 25 डॉलर देने होंगे।
from Fir Post http://ift.tt/2EjXnWU





No comments:
Post a Comment