Saturday, 10 February 2018

पहाड़ को काटकर बना दिया 2000 स्क्वायर फीट बेहद आलीशान घर!


अमरीका के सैन इसिड्रो डी परेज जेलेडन के रहने वाले एक व्यक्ति ने 12 साल मेहनत कर पहाड़ के अंदर गुफा नुमा घर बना दिया। इस घर में 3 बेडरूम, 1 डाइनिंग रूम और आलीशान घर में मिलने वाली तमाम सुविधाएं हैं।


मैनुअल बैरेंट्स नामक इस व्यक्ति का परिवार 2000 स्क्वायर फीट में बने इस घर में रहती है। इस घर को ज्वालामुखी चट्टानों को काटकर बनाया गया है। उन्होंने इस घर का नाम टोपोलान्डिया रखा है।


इस घर में एक मेडिटेशन रूम भी बना है। मैनुअल के इस घर में स्केल्टन और रंग-बिरंगे कार्टून बने हुए हैं। इसके अलावा एक बड़ा सा डाइनिंग रूम है जिसमें पूरा परिवार एक साथ बैठ सकता है।


मैनुअल ने इस घर को अब गेस्ट के लिए भी खोल दिया है ताकि लोग ये जान सकें कि उन्होंने फावड़े की मदद से कैसे इतना सुंदर घर बनाया है।


from Rochak Post http://ift.tt/2BiCIQl

No comments:

Post a Comment