Saturday, 10 February 2018

पुरुषों की कुछ आदतें जो उन्हें बना सकती है नपुंसक !!


आजकल के लाइफस्‍टाइल और गलत खाने की वजह से पुरुषों की यौन क्षमता प्रभावित हो रही है। कुछ दिनों पहले ही हुई एक रिसर्च में सामने आया था कि बढ़ते प्रदूषण की वजह से महिलाओं के पीरियड्स अनियमित हो रहे हैं। वहीं पुरुषों की बात करें तो उनकी भी लाइफस्‍टाइल से जुड़ी कुछ आदतें उन्‍हें नपुंसक बना सकती हैं।


पुरुषों की आदतें जो उन्हें बना सकती है नपुंसक :

# लैपटॉप पर घंटों काम करना :

अकसर लोग गोद में लैपटॉप रखकर काम करते हैं लेकिन इसका बहुत बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। गोद में लैपटॉप को रखकर काम करने से अंडकोषों को अधिक गर्मी पहुंचती है और इस वजह से शुक्राणु बनने की क्रिया बहुत कम हो जाती है या बाधित होती है।


# नशीली दवाओं का सेवन :

कोकीन या गांजा जैसे नशीले पदार्थों के सेवन के कारण भी पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्‍या और उनकी गुणवत्ता कम हो जाती है। पुरुषों को कोकीन, गांजा जैसी नशीली चीज़ों से दूर ही रहना चाहिए। ये चीज़ें आपकेा नपुंसक बना सकती हैं।


# एक्‍स-रे की लाइट :

एक्‍स रे मशीनों से भी पुरुषों के शुक्राणु बनने में कमी आने का खतरा रहता है। पुरुषों को इमेरजेंसी के अलावा किसी भी हालत में एक्‍स रे से बचना चाहिए।


पुरुषों के स्‍पर्म काउंट में कमी की वजह से उनमें नपुंसकता बढ़ सकती है इसलिए इससे बचने के लिए पुरुषों को इन आदतों से दूर रहना चाहिए और ऐसे फूड्स खाने चाहिए जिनसे उनके स्‍पर्म काउंट बढ़ने में मदद मिले और उनकी सेहत में सुधार हो।




from Fir Post http://ift.tt/2BRKnpJ

No comments:

Post a Comment