नाख़ूनो का ट्रिम :- नाख़ून चबाने की आदत से छुटकारा पाने के लिए अपने नाखूनों को छोटा रखें। नाखूनों को क्यूटीकल्स से नियमित रूप से ट्रिम करे।
कड़वी वस्तु :- नाखून चबाने कि आदत को छोड़ने के लिए अपने हाथों पर किसी कड़वी वस्तु जैसे नीम की पत्तियां, कोई कड़वा तेल, मिर्ची का पाउडर आदि का इस्तेमाल करें।
तीखे स्वाद वाली नेलपॉलिश :- महिला को नाखून चबाने की आदत है तो इससे छुटकारा पाने के लिए वो तीखे स्वाद वाली नेलपॉलिश का इस्तेमाल करे।
बैंडेज या स्टिकर लगाएं :- नाखून चबाने की आदत को छोड़ने का एक और कारगर तरीका है नाखूनों पर बैंडेज या रंगीन स्टिकर लगाना। अपने नाखूनों पर बैंडेज को अच्छी तरह लपेट लें। या फिर, रंगीन स्टिकर लगा लें।
from Rochak Post http://ift.tt/2EVdoQ6


No comments:
Post a Comment