विद्युत जामवाल बॉलीवुड का एक जाना पहचाना चेहरा है, वो एक्शन फिल्मे करने के लिए जाने जाते हैं। विद्युत जामवाल हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'जंगली' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। सेट पर एक स्टंट सीन परफॉर्म करने के दौरान विद्युत् चोटिल हो गए। घायल होने के तुरंत बाद विद्युत् को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया जहां उनका इलाज हुआ। विद्युत् को इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया।
# खुद करते है एक्शन स्टंट :
इस घटना के बाद विद्युत् ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से घायल होने की सुचना फैंस को दी। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी किया जिसमे उन्होंने लिखा कि- 'एक एक्शन स्टार की जिम्मेदारी होती है कि वो फिल्म में अपने स्टंट खुद ही करे। मुझे अपनी रिस्पॉन्सिबिलिटी पूरी करने के लिए रिस्क लेने में किसी भी तरह का डर नहीं लगता है।' यानी विद्युत् के अंदर घायल होने के बाद भी फिल्म के स्टंट खुद परफॉर्म करने के जज़्बा अब भी कायम है।
# जंगली फिल्म है एक हाथी और आदमी की कहानी :
आपको बता दे 'जंगली' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में हाथी और एक आदमी की अनोखी कहानी दिखाई जाएगी है। कुछ दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल थाईलैंड में पूरा किया गया और अब फिल्म का दूसरा शूटिंग शेड्यूल चल रहा है।
from Fir Post http://ift.tt/2EdTnTz





No comments:
Post a Comment