गोविंदा पिछले कुछ सालों से प्रोफेशनल तौर पर खराब वक्त से गुजर रहे हैं। उनकी कमबैक फिल्म मानी जा रही 'आ गया हीरो' भी ज्यादा अच्छी नहीं चली। अब जल्द ही डायरेक्टर अभिषेक डोंगरा सुपरस्टार गोविंदा के साथ 'फ्राइ डे' नाम की एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। डोंगरा को इस बात का विश्वास है कि 'फ्राई डे' के साथ गोविंदा के बुरे दौर का अंत होगा, क्योंकि इसमें उनके उन सभी एलिमेंट्स को डालने की कोशिश की गई है। जिसके लिए एक्टर गोविंदा को पहचाना जाता है।
# अप्रैल में होगी रिलीज़ :
डोंगरा ने कहा, "जब तक मैं याद रख सकता हूं तब तक मैं गोविंदा फैन रहा हूं। मैं उनके डायलॉग और कॉमेडी की नकल करता रहा हूं। मैंने फैसला किया था कि एक दिन मैं गोविंदा के साथ काम करूंगा। मेरी 'फ्राई डे' में, दर्शकों को गोविंदा का वहीं अंदाज दिखेगा, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं।" यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। इसमें गोविंदा को दिल्ली में एक थियेटर पर्सनैलिटी के रोल में कास्ट किया गया है।
# है एक कॉमेडी फिल्म :
उन्होंने कहा, "हमने साल 2017 में देखा है कि दर्शक हंसने के लिए फिल्म देखने जाते हैं। 'जुड़वा 2', 'गोलमाल अगेन' और 'फुकरे रिटर्न्स' कॉमेडी फिल्में थी। मुझे लगता है कि 2018 में हंसी जारी रहेगी।" अब देखना तो ये दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में गोविंदा क्या कमाल दिखा पाते है।
from Fir Post http://ift.tt/2nV6QJe



No comments:
Post a Comment