Friday, 9 February 2018

इस राज्य में फ्री में दिखायी जाएगी अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' !


वैसे तो महिला सशक्तिकरण पर हमारे देश में कई फिल्में बन चुकी है लेकिन खास विषय के चलते 'पैडमैन' फिल्म को अलग नजरिये से देखा जा रहा है। फिल्म लड़कियों के मासिक धर्म के ऊपर बनी है। जिसमें अक्षय कुमार महिलाओं को जागरूक करते दिखाई दे रहे है।


# यहां फ्री में दिखायी जाएगी फिल्म :

हाल ही में आई खबर के अनुसार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों की छात्राओं को सरकार यह फिल्म फ्री में दिखाएगी। साथ ही राज्य मंत्री रेखा आर्य भी छात्राओं के साथ फिल्म देखेंगी।

# पाकिस्तान में नहीं हुई रिलीज़ :

अक्षय की यह फिल्म भारत के साथ विश्व के 50 अन्य देशों में भी एक साथ रिलीज हुई है। लेकिन दूसरी ओर पाकिस्तान सेंसर बोर्ड से फिल्म को NOC नहीं मिलने के कारण यह फिल्म पाकिस्तान में नहीं दिखाई जाएगी। NOC न मिलने का कारण फिल्म का विषय है। संस्कृति का हवाला देकर पाकिस्तान ने इसे NOC देने से इंकार कर दिया है। वैसे बता दें कि पाकिस्तान की नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई ने ट्रेलर के बाद फिल्म की काफी तारीफ़ की है।

# असल जिंदगी पर आधारित है फिल्म :

अक्षय की यह फिल्म अरुणाचलम मुरगननाथम की जिंदगी पर आधारित है। उन्होंने पहली बार देश में किफायती कीमत वाले सेनेटरी नैपकीन इजाद की थी। फिल्म के लिए अरुणाचलम को राजी करने में ट्विंकल को 9 महीने का वक्त लग गया था। यह फिल्म बतौर प्रोड्यूसर ट्विंकल की पहली फिल्म है। फिल्म में राधिका आप्टे और सोनम कपूर ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

ये है बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस लेकिन फिल्मों में रही फ्लॉप



from Fir Post http://ift.tt/2FYx9pm

No comments:

Post a Comment