चीनी शास्त्र फेंगशुई में भी फूलों की महत्वता को बताया गया है। जहां एक तरफ फूलों का घर मे होने से सुन्दरता और खुशबू आती है तो वहीं दूसरी और यह घर के लिए शुभ भी माने जाते हैं। तो चलिए देखते हैं कि घर में किस प्रकार के फूलों का होना बहुत ही शुभ माना जता है।
# घर में ताजा फूल ही रखने चाहिए। घर में कभी भी पुराने और मुरझाए हुए फूल नहीं रखने चाहिए। घर में मुरझाए हुए फूलों को रखना अशुभ माना जाता है।
# फेंगशुई के अनुसार अगर घर में सिल्क के फूल रखे जाते हैं तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। ध्यान रहे इन फूलों की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। घर में बांस के पौधे लगा सकते हैं।
# घर में पियोनिया का फूल रखना भी शुभ माना जाता है। पियोनिया का फूल आजादी और कोमलता का अनुभव कराता है। कहा जाता है कि घर में इस फूल को लगाने से जीवनसाथी की तलाश पूरी हो जाती है।
# अगर घर के सदस्यों के आपसी संबंध ठीक नहीं है तो घर में पीले रंग के फूल लगाने चाहिए। घर में पीले रंग के फूले लगाने से घर के सदस्यों की बीच संबंधों में मधुरता आएगी।
from Fir Post http://ift.tt/2nW0MB8


No comments:
Post a Comment