Monday, 12 February 2018

किस डे पर अपने पार्टनर को ऐसे करें इंप्रेस, अपनाएं ये खास तरीके


अगर पार्टनर के साथ ये आपका पहला वेलेंटाइन वीक और पहला किस डे होने वाला है तो ये आपके लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आपको अपने पार्टनर को इस दिन बेहद स्पेशल फील करवाना होगा। इस दिन प्रेमी और प्रेमिका को एक दूसरे के प्रति अपने रोमांस को दिखाने में पीछे नहीं हटना चाहिए। वहीं इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप कुछ खास तरीके भी अपना सकते हैं।

1. इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट या होटल में कैंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं। इस मौके पर आप अपने पार्टनर के लिए रेस्टोरेंट में भी कोई सर्प्राइज अरेंज करवा सकते हैं।


2. किस डे के मौके पर आप अपने पार्टनर के साथ आउटिंग का प्लान कर सकते हैं। इस दिन आप अपने साथी के साथ आस-पास किसी हिल एरिया या किसी रोमांटिक प्लेस पर घूमने जा सकते हैं। किस डे के अगले दिन वेलेंटाइन डे होता है तो आपका ये प्लान और भी स्पेशल हो जाएगा।

3. किस डे के मौके पर आप अपने पार्टनर के साथ एक प्यारी सी लॉन्ग ड्राइव भी प्लान कर सकते हैं। ऐसे आपको उनके साथ अकेले में कुछ प्यार भरे पल भी मिल जाएंगे।


4. किस डे के मौके पर आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ प्राइवेट टाइम स्पेंड करने के लिए भी प्लान करना चाहिए। इससे आपके बीच का प्यार और भी गहरा हो जाएगा।

5. लड़कियों को सॉफ्ट टॉय काफी पसंद होते हैं। आप अपनी वाइफ और गर्लफ्रेंड के लिए इस मौके पर किसिंग टॉय और डॉल्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कियां भी इस मौके पर अपने पार्टनर के लिए कोई प्यारा सा तोहफा गिफ्ट ले सकती हैं। अगर आप अपने पार्टनर के शहर में नहीं है तो कोई सॉफ्ट टॉय देना सबसे अच्छा ऑप्शन है।


6. अगर आप अपने पार्टनर के शहर से दूर हैं तो आप इस खास मौके पर उन्हें सरप्राइज विजिट कर के खुश भी कर सकते हैं। 13 फरवरी को बाद वेलेंटाइन डे आना है तो आपके लिए किस डे पर आना ज्यादा अच्छा भी होगा।

7. अगर आपका प्यार कुछ साल पुराना है तो आपके पास पार्टनर को खुश करने का एक और तरीका है। आप अपने पार्टनर की कुछ तस्वीरों के सुंदर कलेक्शन से प्यारा सा कोलार्ज बनवा सकते हैं। इसे देख आपके पार्टनर को आप पर और भी प्यार आएगा।


from Rochak Post http://ift.tt/2Bo4wCR

No comments:

Post a Comment