Monday, 12 February 2018

इस तरह मनाएं अपना Kiss Day , साथ में रखें इन बातो का खयाल


वेलेंटाइन्स डे से ठीक एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। पूरे वेलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करने के बाद किस डे एक ऐसा दिन होता है जब आप अपने पार्टनर को किस करके अपना प्यार जताते हैं। इस दिन का लोग पूरे एक साल तक इंतजार करते हैं। किस डे आपके लिए जहां अपना प्यार जताने और बढ़ाने का जरिया बनता है, वहीं यह दिन कई लोगों के लिए उनकी लव लाइफ की तरफ पहला कदम भी बनता है। आइए जानते हैं कि कैसे किस डे को सेलिब्रेट किया जाता है.....


जिंदगी में हर चीज पहली बार होती है और इसीलिए इसके होने का एहसास भी काफी खास होता है। जिन नए कपल्स ने पहले कभी किस नहीं किया उनके लिए यही ऐसा दिन होता है जब वे अपना पहला किस कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस दिन आपको अपने पार्टनर को किसी बहाने से किस करने के लिए नहीं मनाना होगा।


किस डे का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि इस दिन कभी भी किस कर सकते हैं। किस करने के लिए सही वक्त का इंतजार करें। अपने पार्टनर के साथ मिलकर रोमांटिक सी बातें करें या कोई रोमांटिक फिल्म देखें। इस बीच जरूर ऐसा एक मौका आएगा जब आप दोनों खुद ही एक दूजे के करीब आ जाएंगे। जब तक आपका पार्टनर कंफर्टेबल न हो तब तक किस न करें।


कई लोग बिना अपने पार्टनर की मर्जी से किस करने के लिए कहते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत होगा. इससे आप अपने पार्टनर का भरोसा खो सकते हैं। जबरदस्ती करने से आपकी इमेज भी खराब होगी और रिलेशनशिप भी। हो सकता है आपका पार्टनर अपने रिलेशनशिप को कुछ वक्त और देना चाहता हो, इसीलिए इसे समझने की कोशिश करें।


आप अपने पार्टनर को धोखा देकर भी किस करवा सकते हैं या फिर कर सकते हैं। दरअसल हम यहां फिल्मों में होने वाले धोखे से किस की बात कर रहे हैं, जो ऐक्टर रोमांटिक तरीके से अपनी ऐक्ट्रेस के साथ करता है। आप भी किस डे पर इस स्टाइल को ट्राइ कर सकते हैं। जैसे दूसरी तरफ इशारा करके उसके पलटते ही तुरंत गाल पर किस कर सकते हैं। हालांकि इससे खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन यह तरीका लड़कियों को आज भी खुश करता है।


from Rochak Post http://ift.tt/2nVdCQ2

No comments:

Post a Comment