Sunday, 11 February 2018

फ़ास्ट फ़ूड से जुडी ऐसी बातें जिसको जानने के बाद शायद आप फ़ास्ट फ़ूड खाना छोड़ दे!


आज कल सभी की लाइफ इतनी बिजी हो चुकी है, कि उनके पास आराम से बैठ कर खाने तक का भी समय नहीं है। यही वजह है की लोग घर का खाना खाने की बजाय बाहर का खाना ज्यादा खाते है। बाहर के खाने में लोग सबसे ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड पसंद करते है। यह बात जानने के बाद भी कि फ़ास्ट फ़ूड हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक होता है, उसके बावजूद भी लोग इसे खाते हैं। आज हम फ़ास्ट फ़ूड से जुडी कुछ ऐसी जानकारी आपके सामने लाए हैं। जिसके बारे में जानने के बाद आप शायद फ़ास्ट फ़ूड खाना कम या बंद कर दे।


आज के समय में हर व्यक्ति को ये पता होता है कि कैंसर एक भयानक बीमारी है। जिसकी चपेट में हर रोज नाजाने कितने लोग आते रहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैंसर का शिकार होकर मरने वाले लोगो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आपको ये जान कर ताज्जुब होगा कि साल 2016 में अमेरिका में कैंसर से मरने वाले लोगो की संख्या छह लाख तक पहुँच गई थी. वहीं 17 लाख लोग इस बीमारी से पीड़ित थे।


खबरों की माने तो फ़ास्ट फ़ूड की श्रेणी में गिने जाने वाले हॉट डॉग में कैंसर की बीमारी के काफी खतरनाक कारक पाए गए हैं। इतना ही नहीं हॉट डॉग को बनाने के लिए जिस तरह की प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है, वो सेहत के लिए काफी हानिकारक माना जा रहा है। यानि अगर आप हॉट डॉग खाते है, तो आपको भी कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है।


from Rochak Post http://ift.tt/2G6SAEB

No comments:

Post a Comment