Friday, 9 February 2018

कन्फ्यूजन छोड़े और लड़की के इन इशारों से जानें वो आपको पसंद करती है या नहीं


कई बार ऐसा होता है कि कोई हमें बहुत पसंद होता है लेकिन हम कन्फ्यूज रहते हैं कि वह भी हमें पसंद करता है या नहीं। अगर हमें यह पता लग जाए कि सामने वाला हमारे बारे में क्या सोचता है तो किसी को डेट करना कितना आसान हो जाएगा ना! यह समस्या लड़कों को ज्यादा होती है क्योंकि लड़कियां अक्सर अपने जज्बात बयां नहीं कर पातीं। तो वैलेंटाइन्स डे के बहाने इन तरीकों से आप भी जान लीजिए कि 'वह' आपको चाहती है या नहीं...

1. अगर उन्हें आपके बारे में सब मालूम हैं और वह आपकी हर बात को ध्यान से सुनती हैं तो यह इस बात का इशारा है कि वह भी आपको पसंद करती हैं।


2. दिन भर काम करके थक जाने के बावजूद अगर वह आपसे मिलने के लिए तैयार रहते हैं और आपका इंतजार करते हैं तो आप उनके लिए बेहद खास हैं।

3. आप लोगों की पहली बार बात कब हुई, कब आपका जन्मदिन है, अगर यह सब बातें उन्हें याद है तो आप उन्हें पक्का पसंद हैं।

4. दिन की शुरुआत और अंत में अगर वह आपको मैसेज करती हैं तो भी इस बात पर मुहर लगा दें कि उन्हें आप पसंद हैं।

5. अगर वह बातचीत करते समय ऐसा जताती हैं कि वह आपको जानती हैं तो यह बात तय है कि आप दोनों के बीच कोई कनेक्शन है।

6. अगर वह अपने हर प्लान में आपको शामिल करती हैं और आप भी हमेशा उनके साथ हर जगह जाने के लिए तैयार रहते हैं, तो आप उनके लिए खास हैं।


7. जब सामने वाला आपकी हर छोटी बड़ी चीजों पर ध्यान देना करना शुरू कर दें तो यह बात पक्की है कि वह आपमें इंट्रेस्टेड है।

8. जब कभी आपको देखने के बाद उनका अंदाज बदला-बदला हो जाए इसका मतलब है कि आप उनके लिए स्पेशल हैं।


from Rochak Post http://ift.tt/2Ej42k8

No comments:

Post a Comment