हाल ही में गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले। हार्दिक ममता बनर्जी के निवास पर शुक्रवार को उनसे मिलने के किये कोलकाता पहुंचे। इस मुलाकात के बाद ममता ने जहां हार्दिक को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने का ऑफर कर दिया, वहीं हार्दिक ने भी 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल आकर ममता दीदी का प्रचार करने की पेशकश कर दी।
लेडी गांधी:
इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी की सादगी से हार्दिक पटेल इतने प्रभावित हुए कि उन्हें लेडी गांधी बता दिया। हार्दिक ने ट्वीट कर बताया सीएम ममता ने उन्हें अपने ऑफिस से कोलकाता का नजारा दिखाया। कोलकाता में सीएम ममता से मिलने के अलावा हार्दिक ने उड़ीसा और झारखंड के अपने साथी मित्रों से भी मुलाकात की।
टीएमसी में शामिल होने का मौका:
सीएम ममता ने हार्दिक से कहा कि अगर वे राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं, तो टीएमसी में शामिल होकर गुजरात में पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। पिछले साल गुजरात चुनाव के दौरान ममता बनर्जी हार्दिक लगातार संपर्क में रहे थे और कई दफा फ़ोन पर चर्चारत रहे थे।
from Fir Post http://ift.tt/2G2gocV


No comments:
Post a Comment