Monday, 12 February 2018

बॉलीवुड को मिली एक और दीपिका, एक फिल्म से करेंगी डेब्यू !


बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान ने भी अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे से ही की थी लेकिन आज शाहरुख खान एक ऐसे मुकाम पर जंहा हर कोई जाना चाहता है ठीक उसी तरह टीवी के ऐसे कई स्टार्स है जो बड़े परदे की ओर चल दिए है जिनमे अभिनेत्री मौनी रॉय, मृणाल ठाकुर शामिल है लेकिन हाल ही में इस लिस्ट में एक और टीवी की मशहूर अभिनेत्री का नाम शामिल हो गया है।

# कर चुकी है इस सीरियल में काम :
टीवी के मशहूर सीरियल 'ससुराल सिमर का' में नजर आ चुकी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का नाम भी अब इस लिस्ट में जुड़ गया है इस बात की जानकारी खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी है दीपिका बहुत ही जल्द जेपी दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जिसके चलते उनका कहना है कि, 'पलटन’ का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत ही सम्मान की बात है

# ये सितारे आएंगे नज़र :
इस फिल्म में हर्षवर्धन राणा, अर्जुन रामपाल, गुरमीत चौधरी और सिद्धांत कपूर जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं बहुत ही कम लोग जानते है कि, अभिनेत्री दीपिका शादीशुदा है लेकिन उनकी शादी तीन साल तक चली जिसके बाद उनका तलाक हो गया फिलहाल दीपिका टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम को डेट कर रही है दीपिका और शोएब इब्राहिम सीरियल 'ससुराल सिमर का' में एक साथ काम कर चुके है



from Fir Post http://ift.tt/2BUKUYf

No comments:

Post a Comment