हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की क्रेज इन दिनो बिग बॉस से आने के बाद लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी ने पहली बार उत्तर प्रदेश के कानपुर में जाकर अपना शो किया है। सपना चौधरी से जुड़ी एक खास खबर कानपुर से आ रही है।
# इस गाने पर कर रही थी डांस :
एएनआई के खबर के मुताबिक सपना चौधरी का शो कानपुर में था। इस शो को ब्रजेंद्रा स्वरुप पार्क में आयोजित किया गया था। रिपोर्ट्स की माने तो सपना के शो के दौरान वहां पर भगदड़ मच गई और पुलिस ने लाठी चार्ज भी कर दी। सपना चौधरी उस समय अपने मशहूर गाने तेरी आख्या का यो काजल पर डांस कर रही थी।
# भीड़ हुई बेकाबू :
उसी वक्त वहां पर खड़े सपना के फैंस बेकाबू हो गए और पुलिस को वहां पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बवाल के दौरान सपना ने खुद भी गुजारिश की पर भीड़ नही थमी जिसके चलते संचालक सपना को स्टेज से नीचे उतारकर ले आए। भीड़ ने वहां पर जमकर बवाल काटा और वहां पर कुर्सियां तक तोड़ डाली।
# पुलिस ने किया लाठीचार्ज :
इतना होना ही था कि सपना को उसी समय शो बंद करना पड़ा और पुलिस को मामले को काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। सपना के शो में पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है।
# देखें वीडियो :
- पहली बार सलमान के साथ रोमांस करती नजर आएँगी दीपिका !!
from Fir Post http://ift.tt/2F02Hfe





No comments:
Post a Comment