1. कोयला
प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ महिलाओं को कोयला खाने का मन करता है। ऐसे में वे दिन भर कोयले के बारे में सोचती रहती हैं। ऐसा करीब 25 से 30 फीसदी महिलाओं के साथ होता है। यह किसी भी सूरत में प्रेग्नेंट महिला को नहीं देना चाहिए। कोयला खाने से महिला के शरीर के अंदर मौजूद जरूरी पोषक तत्व अवशोषित हो जाएंगे, जिनकी सबसे ज्यादा जरूरत होने वाली मां और बच्चे को होती है।
2. मिट्टी
पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स तक इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उनका मन चिकन के साथ मिट्टी खाने का करता था। साल 2008 में मिट्टी उन चीजों की लिस्ट में टॉप में थी जिसकी क्रेविंग प्रेग्नेंट महिलाओं को सबसे ज्यादा हुई थी।
3. कच्चा प्याज
प्रेग्नेंसी के दौरान कभी आपको कच्चे प्याज के बारे में सोचकर ही उबकाई आने लगती है तो अलग ही पल उसे खाने का मन करने लगता है। कच्चा प्याज खाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन सही मात्रा में लेना जरूरी है। यह आपको पता होना चाहिए कि कितना प्याज खाना है और कब रुक जाना है क्योंकि ज्यादा खाना सही नहीं है।
4. बर्फ
कई बार ऐसा भी होगा जब आपका बर्फ खाने का मन करेगा. हालांकि बर्फ में कोई स्वाद नहीं होता है लेकिन फिर भी इसकी क्रेविंग होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान किसी चीज का टेस्ट नहीं बल्कि उसके टेक्श्चर की वजह से क्रेविंग होती है।
5. पेंट
कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान दीवारों पर लगाने वाला पेंट खाने का मन करता है। और तो और कुछ महिलाओं ने यह स्वीकार भी किया है कि अपनी इस क्रेविंग को शांत करने के लिए उन्होंने दीवार को चाटा है। यही नहीं जिस कमरे में ताजा पेंट लगा हुआ था वहां जाकर उसे सूंघा भी ताकि क्रेविंग न हो। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ऐसा करना ठीक नहीं है।
from Rochak Post http://ift.tt/2soLrh4


No comments:
Post a Comment