Sunday, 11 February 2018

बढ़ती उम्र में भी टाइट स्किन के लिए यूज़ करें ये पेस्ट


आजकल लड़कियां अपने सौंदर्य को बढ़ाने के लिए बेसन का इस्तेमाल करती है। बेसन हर प्रकार की स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आपकी स्किन ड्राई हो या ऑइली बेसन के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन में निखार ला सकती है।

वैलेंटाइन स्पेशल: लड़कियों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है रेड और पिंक कलर

बेसन के फायदे:

#अगर धूप के कारण आपकी स्किन में टैनिंग की समस्या आ गई है तो बेसन का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे के दाग धब्बे और मुरझाई हुई स्किन में जान डाल सकती हैं। 

# अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसको नॉर्मल बनाने के लिए थोड़े से बेसन में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर के लिए 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

# ड्राय स्किन की समस्या को दूर करने के लिए बेसन में दूध की मलाई शहद और एक चुटकी हल्दी मिलाकर अपनी स्किन पर लगा लें और जब ये सूख जाये तो इसे ठंडे पानी से धो लें।

# अपनी स्किन के पोर्स में जमी गंदगी को साफ करने के लिए बेसन में थोड़ा सा खीरे का रस और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें, अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं जब यह सूख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।




from Fir Post http://ift.tt/2H8LReA

No comments:

Post a Comment