ओव्यलैशन के समय :- ओव्यलैशन जैविक रुप से सेक्स का सर्वोत्तम समय है क्योंकि इस वक़्त महिलाओं के हार्मोन्स काफी सक्रिय होते हैं। एस्ट्रोजन का स्तर अक्सर उच्च होता है और कभी-कभार ही कम होता है। साथ ही इस समय प्रोजेस्ट्रॉन का स्तर भी काफी ऊंचा होता है जिससे महिलाओं को सेक्स की डिज़ायर बहुत अधिक होती है। दिलचस्प बात यह है कि ओव्यलैशन के समय महिलाओं में पुरुषों को आकर्षित करने के लिए फेरोमेन्स का भी निर्माण होता है। इसलिए यह दिन सेक्स के लिए काफी अच्छा होता है।
पीरियड्स के दौरान :- हो सकता है कि आपको यह सुनकर अजीब लगे लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को सेक्स की तीव्र इच्छा होती है। दरअसल इस वक़्त हार्मोन्स के स्तर में व्यापक रुप से बदलाव आते हैं और लड़कियां सेक्सुअली अराउज़ होती हैं। यही नहीं पीरियड्स में सेक्स से गर्भधारण की संभावनाएं भी बहुत कम होती हैं। साथ ही ज़्यादा लुब्रिकेशन की वजह से पेनीट्रेशन काफी आसान होता है।
from Rochak Post http://ift.tt/2G3wQcG


No comments:
Post a Comment