आजकल सेलिब्रिटीज के अकाउंट हैक होना आम बात हो गया है। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड के जूनियर बच्चन अभिषेक बच्चन का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया था, और अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट और फेसबुक अकाउंट भी हैक हो गया है।
# हैकर्स के किये शॉकिंग पोस्ट :
हैकर्स ने अभिषेक का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया इसके बाद उन्होंने अभिषेक के अकाउंट से कुछ अजीब से शॉकिंग पोस्ट शेयर किए। हैकर्स ने अभिषेक के अकाउंट से कुछ फोटो शेयर किया है। पहली फोटो में अमिताभ बच्चन इजराइल के प्रधानमंत्री बेनंजिम नेतनयाहू के साथ खड़े है और अभिषेक उन्हें देख रहे । वही दूसरी फोटो के साथ हैकर्स ने कैप्शन में लिखा है- आई लव यू कटरीना...
# किये सभी पोस्ट डिलीट :
वैसे अभिषेक के अकाउंट से जितने भी पोस्ट किए गए थे उन सभी को अब डिलीट भी कर दिया गया है। अब ऐसा माना जा रहा है कि जिन लोगो ने अनुपम खेर, स्वपनदास गुप्ता, राम माधव के अकाउंट हैक किए थे अभिषेक बच्चन का अकाउंट भी उन्ही लोगो ने हैक किया है। खैर अब इसकी जाँच की जा रही है और जल्द ही इन हैकर्स का भी पता चल जाएगा।
from Fir Post http://ift.tt/2Bnl6Tg



No comments:
Post a Comment