यौन संबंध बनाने के बाद सबसे पहले कपल्स को टॉइलट जाना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेक्स के दौरान बैक्टीरिया यूरिथ्रा यानी मूत्रमार्ग तक जा सकते हैं, जिससे इंफेक्शन होने का खतरा पैदा हो जाता है। टॉइलट के बाद प्राइवेट पार्ट की अच्छी तरह से सफाई करें।
सेक्स के तुरंत बाद टॉइलट जाने के बाद कम से कम एक ग्लास पानी पिएं और नियमित अंतराल पर ऐसा करते हैं। इससे सभी तरह के बैक्टीरिया बॉडी से बाहर निकल जाएंगे और इंफेक्शन फैलने की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी।
अगर आप प्रेगनेंट हैं और पार्टनर संग इंटिमेट होना चाहती हैं तो ध्यान रखें कि इस दौरान आपको यूटीआई जैसा इंफेक्शन पकड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि सेक्स के बाद कुछ बेसिक चीजों का जरूर ध्यान रखें।
अगर यौन संबंधों के दौरान कपल्स सेक्स टॉयज़ का इस्तेमाल करते हैं तो यूज करने के बाद उन्हें अच्छी तरह से साफ करके रख दें। लेकिन ध्यान रहे कि उनकी साफ-सफाई उनके पैकेट पर दिए गए दिशानिर्देशों के हिसाब से हो।
from Rochak Post http://bit.ly/2P8O3Y2






No comments:
Post a Comment