इस IPL में CSK की की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। हाल ही में कप्तान एमएस धोनी (58) और अंबाती रायुडू (57) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने गुरुवार को जीत का 'छक्का' लगाया। वहीं इस मुकाबले में अंपयरों से बीच मैदान बहस करने के चलते धोनी को कड़ी सजा मिली।
इस गलती पर लगा जुर्माना:
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धोनी के इस रवैये को इंडियन टी-20 लीग के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ माना गया है। उन्होंने लेवल 2 के अपराध 2.20 का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है। धोनी ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है। बता दें कि यह घटना मैच के आखिरी ओवर की है जब बेन स्टोक्स की एक बॉल को पहले अंपायर ने नो बॉल दिया, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए इस जायज गेंद करार दे डाला।
नहीं मिली थी नो बॉल:
जानकारी के मुताबिक यह फैसला लेने वाले अंपायर उल्हास गांधे थे। इसके बाद जडेजा अंपायर से बात करने लगे और एमएस धोनी अपने डगआउट से मैदान में घुस आए। उन्होंने दोनों अंपायरों से बहस भी की। लेकिन अंपायर अपने फैसले पर कायम रहे और चेन्नई को नो बॉल नहीं मिली। अंपायर के निर्णय का विरोध करने के चलते धोनी को उनकी मैच का फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के तौर पर देना होगा।
from Fir Post http://bit.ly/2XeOfId



No comments:
Post a Comment