Sunday, 1 March 2020

100 साल की उम्र में दादी माँ ने मनाया अपना 25वां जन्मदिन, जानिए वजह!


लोग हर साल अपना जन्मदिन मनाते हैं, वो जितने साल के हो जाते हैं उनका जन्मदिन भी उतनी ही साल मनाया जाता है, लेकिन इंग्लैंड में 100 साल की एक दादी ने हाल ही में अपना 25वां जन्म दिन मनाया। अब आप ये बात पढ़कर हंस रहे होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि सौ साल की उम्र में उन्होंने यकीनन अपना 25 वां जन्मदिन ही मनाया है।


उसकी वजह ये हैं कि वह 29 फरवरी को पैदा हुईं थीं। दरअसल, इंग्लैंड में रहने वालीं डोरिस क्लेफी बीती 29 फरवरी को 100 साल की हो गईं। लेकिन इस दिन उन्होंने अपना 25वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा और उन्होंने सबको सरप्राइज पार्टी भी दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा हुआ क्यों। तो चलिए बताते हैं आपको इसके बारे में।


दरअसल, डोरिस क्लेफी का जन्म 29 फरवरी 1920 को हुआ था, 29 फरवरी लीप ईयर होती है। इसी दिन वह पैदा हुई थीं। लीप ईयर में पैदा होने वाले लोग अपना जन्म दिन चार साल में एक ही बार मना पाते हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि लीप ईयर हर चार साल पर आता है। तो इस हिसाब से 100 साल की डोरिस का ये 25वां जन्मदिन था। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में डोरिस ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मैंने प्रसिद्ध होने के लिए पूरा जीवन इंतजार किया और अब जाकर मेरा यह सपना साकार हुआ। मैं अब अपना बाकी का जीवन अपने परिवार और नए दोस्तों के साथ बिताना चाहती हूं।'


डोरिस क्लेफी का कहना है कि उनके लंबे जीवन का रहस्य उनका अच्छा खानपान है। उन्होंने बताया कि वह अपना जन्मदिन अपना पसंदीदा बिस्किट खाकर मनाती है। बीबीसी के मुताबिक, उनके पति की मौत साल 1979 में ही हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपनी बेटी और दामाद के साथ रहने लगीं, लेकिन बाद में उनकी बेटी की भी मौत हो गई।


from Rochak Post https://ift.tt/2Tp6oTe

No comments:

Post a Comment