मेष राशि
जब प्यार की बात आती है तो मेष राशि की लड़कियों को खुद पता नहीं होता कि वो कितनी आगे बढ़ गई है। मगर एक बार इन्हें एहसास हो जाए कि यह किसी से प्यार करती है तो उनके लिए जान भी देने के लिए तैयार हो जाती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि की लड़कियां बहुत जिद्दी होती है। किसी के लिए भी यह अपना प्यार न्यौछावर नहीं करती है। मगर एक बार किसी को प्यार करना शुरू कर दें तो फिर इनकी वफादारी देखने लायक होती है।
तुला राशि
तुला राशि की लड़कियां बहुत ही इमोशनल होती है। जैसे ही किसी को यह अपना दिल देती है तो उन्हें मन ही मन अपना साथी बना देती है। फिर क्या, कोई इनके और इनके पार्टनर के बीच में नहीं आ सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि की लड़कियां प्यार में पागल-सी हो जाती है। यह अपने प्यार के लिए जान दे भी सकती है और ले भी सकती है। मगर इनके पार्टनर इस बात से अक्सर अनजान ही होते है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की लड़कियों को 12 राशियों में से सबसे ज्यादा शातिर माना जाता है। मगर यह अपने प्यार के सामने सबसे मासूम हो जाती है। मानों इनमें प्यार के लिए बहुत ज्यादा इज्जत हो। जैसे ही यह किसी के लिए सिरियस होती है वैसे ही वो अपने पार्टनर के लिए जरुरत पड़ने पर अपनी जान भी हथेली पर रख सकती है।
from Rochak Post https://ift.tt/2AUCiS0







No comments:
Post a Comment