Thursday, 12 November 2020

अनुष्का शर्मा का दिल विराट कोहली से पहले इस क्रिकेटर के लिए धड़कता था!!

आजकल हर युवा क्रिकेट प्रेमी है। यह सिर्फ क्रिकेट से लगाव ही नहीं बल्कि दिल का रिश्ता भी है। यह हम अच्छी तरह जानते हैं कि बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों का हमेशा से ही चोली दामन का साथ रहा है। हमारे देश में क्रिकेटर को लोग इतना चाहते है कि उनसे शादी तक कर लेते है। यही हाल बॉलीवुड की हसीनाओं का भी है, वे भी क्रिकेटर के पीछे हमेशा से ही पागल रही है।

विराट कोहली और अअनुष्का शर्मा की लव स्टोरी

हल ही में हमारे सामने सबसे परफेक्ट उदाहरण अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी के बारे में पूरी दुनिया बड़े ही अच्छे से जानती है। अनुष्का का रिश्ता विराट कोहली से पहले एक और क्रिकेटर से भी रह चुका है।

इस क्रिकेटर से था अनुष्का का रिलेशन

क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना है। अनुष्का शर्मा का रिश्ता विराट से पहले सुरेश रैना से भी रह चुका है। एक वेबसाइट के मुताबिक इन दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। इन दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री हुआ करती थी। इन दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि ये दोनों रिलेशनशिप में रह चुके है। 

अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो अनुष्का शर्मा और खुद सुरेश रैना ही जानते है। हमारे सामने तो अब विराट और अनुष्का की जोड़ी है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया है।



from Fir Post https://ift.tt/3eW9atE

No comments:

Post a Comment