आजकल प्यार में हर कोई पागल सा घूमता है और घूमे भी क्यों नहीं प्यार का नशा ही इतना गहरा होता है। कई बार लड़कियों की शिकायत रहती है कि लड़के उनका पीछा करते है। लड़के इस तरह से करके लड़कियों को परेशान करते है, जिससे उन्हें लगता है कि वे लड़की का पीछा करेंगे तो लड़की उनसे इम्प्रेस हो जाएगी और उससे प्यार करने लगेगी।
लड़कियों के पीछे घूमने के नुकसान
जब कोई लड़की आपमें रूचि नहीं दिखा रही है तो उसके पीछे पड़ने का कोई मतलब ही नहीं है। ऐसा करके आप सिर्फ अपना वक्त ही बर्बाद करते है।
जब आप किसी लड़की के पीछे पड़ जाते है तो आप अपने जरुरी काम छोड़ देते है। लड़की तो नहीं पटेगी बल्कि आप पीछे पड़ने के चक्कर में कई जरुरी काम को भूल जाते है और जिंदगी में पीछे ही रह जाते है।
किसी भी लड़की को उनका पीछा करने वाले लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं आते है। आपकी इज्जत लोगों की नजरों में और गिर जाती है।
लगातार पीछा करने के बाद भी जब लड़की नहीं पटती है, तो फिर आप मायूस होने लगते है और मायूसी के बाद वाला समय बहुत ही ख़राब होता है।
from Fir Post https://ift.tt/3ekvb4U




No comments:
Post a Comment