अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री की गिनती बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में की जाती है। मीनाक्षी का असली नाम 'शशिकला शेषाद्री' है। एक्टिंग के साथ-साथ मीनाक्षी डांस में भी माहिर है। उन्हें नृत्य की 4 विधाएँ भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कत्थक और ओडिसी में पारंगत हैं।
मीनाक्षी ने साल 1981 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में 'Eve's वीकली मिस इंडिया' का ख़िताब जीता था। इसके बाद उन्होंने टोक्यो में हुए 'मिस इंटरनेशनल' कांटेस्ट में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था।
मीनाक्षी ने साल 1983 में हिंदी/तेलुगु फिल्म 'पेंटर बाबू' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनकी ये फिल्म फ्लॉप थी जिसके बाद उन्होंने भविष्य में कभी भी एक्टिंग न करने का मन बना लिया था। इसके बाद डायरेक्टर सुभाष घई ने मीनाक्षी को फिल्म 'हीरो' में जैकी श्रॉफ के ऑपोसिट कास्ट किया था।
इस फिल्म से मीनाक्षी रातो रात स्टार बन गई। इस फिल्म के बाद से मीनाक्षी को बहुत सी फिल्मे ऑफर हुई। मीनाक्षी बॉलीवुड में 'दामिनी', 'हीरो', 'घायल' और 'घातक' जैसी फिल्मो के लिए जानी जाती है। मीनाक्षी को बॉलीवुड की 'दामिनी' भी कहा जाता है।
from Fir Post https://ift.tt/38MUZ95





No comments:
Post a Comment